बाइक से भिड़ा ऑटो, अनियंत्रित होकर पलटा; चार छात्राएं और बाइक सवार घायल
फतेहगंज पश्चिमी।दिल्ली हाइवे झुमका चौराहे के पास बाइक को टक्कर मारकर अचानक ब्रेक लेकर नियंत्रित करने के चक्कर में ऑटो खुद पलट गया।हादसे में बाइक सवार समेत बरेली किताबें खरीदने जा रही ऑटो बैठी चार सहपाठी छात्राएं घायल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के समय कस्बा के अंसारी मोहल्ला निवासी सगी बहने दिशा सिंह,गौरी सिंह गांव कुरतरा निवासी मानसी और शिवानी ऑटो में बैठकर बरेली किताब खरीदने जा रही थी।झुमका तिराहे पर के पास पहुंचने पर आगे जा रहे बाइक सवार के अचानक ब्रेक लेने से ऑटो से बाइक में टक्कर लग गई।साथ ही नियंत्रित करने के चक्कर में ऑटो भी पलट कर काफी दूर तक खिसकते चला गया।हादसे में चारों सहपाठी छात्राएं घायल हो गई।पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया।बेसुध बाइक सवार और छात्रा मानसी की हालत गंभीर है।बेसुध होने के कारण बाइक सवार का नाम पता नहीं मिल पाया है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया बाइक और ऑटो पुलिस कब्जे में है।




