Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण,

फतेहगंज – बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश कुमार ने फतेहगंज थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला के साथ पूरे रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर, टोल प्लाजा के पास बने कांवरिया मंदिर और कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर का जायजा लिया। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर चल रहे पैचवर्क कार्य का भी निरीक्षण कर उसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के आदेश दिए।

 

अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के पूरे कांवड़ रूट का भी भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का आकलन किया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है की यात्रा के दौरान शद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!