Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

बरेली में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों के ऑनलाइन लेनदेन का खेल उजागर, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना शाही पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों का संचालन कर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदे करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच एटीएम कार्ड, एक फर्जी फर्म की मुहर, बैंक पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया कि गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाते खुलवाता था और उनके माध्यम से अवैध वित्तीय गतिविधियों को अंजाम देता था।

नौकरी का झांसा देकर तैयार किए फर्जी दस्तावेज

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी विशाल गिरी ने थाना शाही में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। आरोपियों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के आधार पर “कुमार एनजी” नाम से फर्जी फर्म संचालित की और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना शाही में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया करोड़ों का खेल

विवेचना, तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दबिश देकर हिमांशु पटेल और आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विशाल गिरी के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर एक नकली फर्म बनाई थी। इस फर्म का कार्यालय सिविल लाइंस स्थित एलवी कॉम्प्लेक्स में संचालित किया जा रहा था। फर्म के माध्यम से विभिन्न बैंकों में खाते खोलकर लोगों के खातों से धनराशि ट्रांसफर की जाती थी। रकम निकालने के बाद आरोपी आपस में बांट लेते थे और पकड़े जाने की आशंका होने पर खातों को बंद कर देते थे।

दो माह में 14 करोड़ रुपये के लेनदेन की आशंका

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपियों द्वारा संचालित फर्जी फर्मों के माध्यम से पिछले दो महीनों में करीब 14 करोड़ रुपये का ऑनलाइन बेटिंग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

जितेंद्र कुमार मिश्रा (30 वर्ष), निवासी सैनिक कॉलोनी, थाना बारादरी, बरेली

हिमांशु पटेल (33 वर्ष), निवासी बिथरी चैनपुर, बरेली

आसिफ (26 वर्ष), निवासी अधकट्टा रब्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली

बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने—

05 एटीएम कार्ड

“कुमार एनजी” नाम की मुहर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक एक पैन कार्ड एक आधार कार्ड 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच कर रही है।

 

एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया कि साइबर और वित्तीय अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!