Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
अतिक्रमणउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपी

नंदी महाराज का विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार, सनातन सेवा संगठन ने निभाई जिम्मेदारी

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के रामलीला मैदान में एक नंदी (सांड) की अकारण मृत्यु होने की सूचना मिलने पर सनातन सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. योगेश कुमार, रिंकू सागर, राजू, अनिल और दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति का जायजा लिया।

 

इसके बाद नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की जेसीबी की सहायता से नंदी महाराज के शव को सम्मानपूर्वक उठवाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।

 

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि गोवंश की रक्षा और सेवा करना प्रत्येक सनातनी का प्रथम दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और उनके संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए। सनातन सेवा संगठन भविष्य में भी गोसेवा एवं गोसंरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!