दो गाड़ियों की फोर्स के साथ पुलिस ने दी दबिश, वांछित कल्लू डॉन फरार
फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करी के मुकदमें वांछित चल रहे नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शहीद उर्फ कल्लू के घर पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। भनक लगने के कारण पुलिस को चकमा देकर चेयरमैन पति कल्लू डॉन फरार हो गया।जिससे पुलिस खाली हाथ लौट गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने इस वर्ष कई महीने पहले किसी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।बरामद स्मैक उसने स्थानीय कस्बा के चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू की बतायी थी।जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने कल्लू डॉन को वांछित कर दिया था।मंगलवार शाम के समय बरेली कोतवाली की दरोगा कोमल सिंह ने स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार को दो गाड़ी फोर्स के साथ कल्लू डॉन के घर तगड़ी दबिश दी।लेकिन भनक लगने के कारण चेयरमैन पति कल्लू डॉन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कल्लू डॉन शातिर स्मैक तस्कर है।थाना का हिस्ट्रीशीटर है।




