रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं थम रहीं धमकियां, पीड़िता ने हल्का दरोगा पर लगाए आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। तीन दिन पहले गांव बल्लियां में घर में घुसकर मारपीट करके परिजनों को घायल करने के मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाबजूद हल्का दरोगा की सह पर आरोपियों के द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।पीड़ता सीओ हाइवे से शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
गांव बल्लियां निवासी गायत्री देवी ने बताया 14 मई शाम करीब पौने सात बजे पड़ोसी ओमकार, बब्लू,मोहनलाल, घासेराम अचानक घर में घुस आएं।बगैर कुछ कहे गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर सभी ने लाठी डंडों से पीटकर पीड़िता और उसके पति दयाराम बेटी रेखा को पीटकर घायल कर दिया।मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तब यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पीड़ता का सिर में गहरी चोट आई है।सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस और थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करके सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया था।पीड़िता गायत्री देवी का आरोप है हल्का दरोगा आरोपियों को पकड़ने के बजाय उसे खुद धमकाते है।जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद है।वह उन्हें धमका रहे है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मामले में चारों के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही हो चुकी है।मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।


