Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से आदेश यादव के मौत की गुत्थी उलझी।

फतेहगंज पश्चिमी। तीन दिन पहले शादी समारोह से लापता युवक का शब गांव मढ़ौली के पास से बरामद होने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

थाना भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम निवासी आदेश यादव(50) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को वह सहकर्मी की वहन के शादी समारोह में शामिल होने स्थानीय कस्बा के एक बैंकट हाल गए थें।लेकिन शुक्रवार सुबह को वह घर नहीं पहुंचे।परिजनों ने काफी तलाश की तब शाम को उनका शब गांव मढ़ौली से शंखा पुल को जाने वाले रास्ते पर मिला था।उनका शब मिट्टी में सना हुआ था। बचने के लिए संघर्ष करने जैसी स्थिति दिख रही थी।लेकिन शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे।पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।परिजन किसी से रंजिश भी नहीं बता रहे थे।विसरा प्रजब होने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से उनके मौत की गुत्थी उलझ गई है।जिसके चलते पुलिस रिपोर्ट भी नहीं लिख पा रही है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।विसरा प्रजब कर लिया गया है।अधिकारियों से सलाह लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!