
फतेहगंज पश्चिमी। ईद के मौके पर कुम्हार चौक में लगे मेले को देखकर घर लौट रहे ग्यारहवीं के छात्र को मोहल्ले के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक थाना भोजीपुरा के गांव मुरारपुर निवासी अनस स्थानीय कस्बा के मोहल्ला अहमद नगर बार्ड 8 निवासी अपने ताऊ रफी खान के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह ग्यारहवीं का छात्र है।शनिवार को ईद के मौके पर कुम्हार चौक में लगे मेला को देखने गया था।उसी के मोहल्ले निवासी शाहिद,शरीफ, कासिम, राशिद उसे बगैर किसी बात के गाली देने लगे।उसने जब विरोध किया तो चारों ने एक राय होकर उसको लात घूंसों से गिरा गिरा कर खूब पीटकर घायल कर दिया।मौजूद लोगों ने ललकारा तब पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।सूचना पर पहुंचे परिजन उसे थाना ले गये।पुलिस ने उसकी तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल को भेजा है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़ित तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।


