Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश
Trending

फतेहगंज पश्चिमी में चौकी प्रभारी बदले, अनुप सिंह कुतुबखाना चौकी भेजे गए

एसआई आदेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, क्षेत्र में नई उम्मीदें

बरेली फतेहगंज पश्चिमी। जनपद की संवेदनशील मानी जाने वाली फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी में प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए चौकी प्रभारी अनुप सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें अब बरेली शहर की अहम कुतुबखाना चौकी, थाना कोतवाली में तैनात किया गया है। वहीं उनकी जगह एसआई आदेश कुमार को फतेहगंज पश्चिमी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र पिछले काफी समय से नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चाओं में बना रहा है। ऐसे में यहां तैनाती को हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अनुप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान स्मैक तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए और कई मामलों में कार्रवाई कर पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया।

प्रशासन ने अब इस अहम जिम्मेदारी को एसआई आदेश कुमार को सौंपा है, जिन्हें क्षेत्रीय हालात और अपराध नियंत्रण का अच्छा अनुभव बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी कार्यशैली से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

फतेहगंज पश्चिमी का माहौल पहले से ही जटिल रहा है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। बावजूद इसके, अनुप सिंह का कार्यकाल सक्रियता और कार्रवाई के लिए यादगार माना जा रहा है।

नए प्रभारी के रूप में आदेश कुमार की तैनाती से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है। वे इससे पहले रामपुर जनपद के शाहाबाद क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कैसे सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!