भीषण गर्मी में व्यापारियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत, सेवा भाव की लोगों ने की सराहना

फतेहगंज पश्चिमी। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से कस्बे के व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा मंगलवार को मुख्य बाजार एवं हाईवे किनारे शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाजार आने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।


इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने व्यापारियों के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की।


शरबत वितरण के दौरान काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। राहगीरों ने व्यापारियों द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गर्मी में लोगों को राहत देने के साथ समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप मराठा,आशीष अग्रवाल,सुबोध पोरवाल ,जीतू रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, अंकेश माली, बबलू सैनी, निखिल भारद्वाज, ईशांश पोरवाल, जगत सिंह, मुदित प्रताप सिंह, सुलभ गुप्ता, कन्हैया सिंह, राकेश माहेश्वरी,नन्हे लाल रस्तोगी सहित कई व्यापारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा सके।



