Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

पुलिस-मीडिया संवाद बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर दिए अहम निर्देश

फतेहगंज पश्चिमी में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था, जिम्मेदार रिपोर्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-मीडिया संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त कड़ी हैं। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि किसी भी घटना से संबंधित समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

उन्होंने आश्वस्त किया कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं उपस्थित पत्रकारों ने भी पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम तथा संवेदनशील मामलों की जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी शिवभक्त सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचें, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने डीजे संचालकों से निर्धारित ऊंचाई का पालन करने तथा डीजे पर केवल धार्मिक भजन ही बजाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!