ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
फतेहगंज पश्चिमी- बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र मुख्य अभियंता के माध्यम से सौंपा गया।
व्यापारियों ने बिजली मीटरों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, 47 लाख उपभोक्ताओं का बढ़ाया गया लोड निरस्त करने, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की वसूली रोकने, 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
अकरम खान का कहना है कि बढ़ते बिजली शुल्क और अनियमित आपूर्ति से व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।



