Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 38 भवन अवैध घोषित; 15 दिन का अल्टीमेटम

“पूर्व मंत्री और सपा नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी अवैध.. चलेगा बुलडोजर.. 15 दिन में अगर अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो रामपुर विकास प्राधिकरण खुद करेगा कार्रवाई..”

जेल में बंद आज़म खान की मुश्किलें और बढ़ीं..

रामपुर विकास प्राधिकरण के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि “जौहर यूनिवर्सिटी की इमारत बिना अनुमति के बनाई गई थी.. नोटिस दी गई थी.. लिखित जवाब दिया है.. आज सुनवाई हुई.. सारी कार्रवाई संपन्न होने के बाद पता चला जौहर यूनिवर्सिटी में 40 भवनों का निर्माण किया गया है जिसमें से मात्र दो का मानचित्र स्वीकृत है.. शेष 38 भवन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए गए हैं..

उन्हें अवैध निर्माण माना गया और आज ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया..

डीएम ने कहा, जौहर यूनिवर्सिटी जहां बनी है, वो क्षेत्र 2024 के बाद से आरडीए के अधिकार क्षेत्र में आया है.. उससे पहले जिला पंचायत के अधिकार में था.. पूरे परिसर में सिर्फ दो भवनों का मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत कराया है.. इसका मतलब है कि उन्हें नियम कानून की पूरी जानकारी थी क्योंकि उन्होंने दो भवनों का मानचित्र ही स्वीकृत कराया था लेकिन 38 भवन के मानचित्र की स्वीकृति नहीं कराई..

2024 के बाद जब से आरडीए ने टेकओवर किया, तभी नक्शा स्वीकृत करने की प्रक्रिया नहीं की गई..

फिलहाल, 15 दिन का समय दिया जाता है कि वो स्वयं से अवैध निर्माण तोड़ दें.. ऐसा न होने पर आरडीए खुद कार्रवाई करेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!