बृहस्पतिवार को नेशनल हाइवे राधा कृष्ण चौराहे के पास रोड किनारे एक अज्ञात 50 वर्षीय युवक का शब पुलिस ने किया बरामद
50 वर्षीय युवक का शब बरामद

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को नेशनल हाइवे राधा कृष्ण चौराहे के पास रोड किनारे एक अज्ञात 50 वर्षीय युवक का शब पुलिस ने बरामद किया है।काफी प्रयास करने के बावजूद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।जांच पड़ताल के बाद पुलिस उसे अक्सर रोड किनारे घूमने वाला मंद बुद्धि युवक बता रही है।पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा से निकलते ही नेशनल हाइवे पर मौजूद राधा कृष्ण मंदिर के पास टीन शेड पर बृहस्पतिवार सुबह को एक युवक की लाश देखकर किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।थाना से कुछ दूरी पर ही होने के कारण पल भर में पहुंची पुलिस ने युवक के शब को कब्जे में ले लिया।युवक की शिनाख्त करने के प्रयास किया।किसी ने भी उसकी पहचान बताने से इनकार के दिया।हालांकि कुछ लोगों ने रोड पर अक्सर घूमने वाला मंद बुद्धि युवक बताया।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया युवक मंद बुद्धि है।अक्सर रोड किनारे घूमता रहता था।ज्यादातर लोगों ने युवक को उल्टा लेटे देखा था।अनुमान है उल्टे लेटने से ही युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी ।



