Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperलोकल न्यूज़

ईओ और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल विवाद

 

फतेहगंज पश्चिमी। ईओ और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल विवाद के मामले की रिपोर्ट बार बार मांगने पर नहीं भेजने के कारण उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएम बरेली को पुनः नोटिस भेजकर एक अप्रैल को रिपोर्ट लेकर आने का शख्त निर्देश दिए है।आदेश का अनुपालन कराने के लिए बरेली कमिश्नर को भी निर्देशित किया गया है।

करीब 4 माह पूर्व कस्बा के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही के दौरान व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान का आगे का हिस्सा तोड़ने को लेकर ईओ और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के बीच तनातनी हो गई थी।दोनो तरफ से दी गई तहरीर के बाबजूद केवल ईओ की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी।जिससे नाराज भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री,कई मंत्री,सचिव और उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग से शिकायत की थी।जिस पर आयोग ने डीएम बरेली पहले 15 दिसंबर 2025 और फिर 4 फरवरी 2026 को प्रकरण की रिपोर्ट मांगी थी।लेकिन डीएम बरेली के द्वारा दोनों बार रिपोर्ट नहीं भेजने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए एक अप्रैल 2026 तक रिपोर्ट हर हाल में भेजने या खुद लेकर आने के निर्देश दिए है।रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।आदेश का अनुपालन कराने के लिए बरेली कमिश्नर को भी पत्र भेजा गया है।इस बाबत शिकायत कर्ता आशीष अग्रवाल को भी बुधवार को पत्र मिला है।जिसमें डीएम से मांगी गई रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!