Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperटॉप न्यूज़

बीच सड़क पर ‘मनमाना डिवाइडर’ बना विवाद की जड़ ।

लोगों के विरोध पर हटवाया गया।

 

 

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदारों की मनमानी उस समय भारी पड़ गई, जब बीच सड़क पर अचानक डिवाइडर खड़ा कर दिया गया। मोहल्ला नई बस्ती कुम्हार चौक के लोगों ने इसे आवागमन में बाधा बताते हुए जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां जन्माष्टमी के दिन बाद मटकी फोड़ने का कार्यक्रम होता है तथा उर्स भी लगता है डिवाइडर बनने से दोनों आयोजन होने में समस्या खड़ी हो जाएगी और यह आयोजन नहीं हो पाएंगे इस पर जिला मंत्री संजय चौहान ने ठेकेदारों को सख्त हिदायत देते हुए डिवाइडर हटवाने का काम तुरंत शुरू कराया। मौके पर मौजूद दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर माहौल शांत कराया गया।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर भी चिंता जताई। इस पर संजय चौहान ने ईओ पुष्पेंद्र राठौर से बातचीत कर मामले में संतुलित समाधान निकालने की बात कही।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है कि अगर समय रहते विरोध न होता, तो लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!