Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperयूपी

राम नवमी पर 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

 

उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2026 में राम नवमी के अवसर पर अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत 26 मार्च 2026 को राम नवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही शासन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को भी राम नवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

शासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी अवकाश सूची (विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39 (2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025) में आवश्यक संशोधन करते हुए इस नए निर्णय को सम्मिलित किया जाएगा।

इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!