ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

“शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन”

बरेली – शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथ नगरी बरेली इकाई द्वारा राजेंद्र नगर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए जयघोष किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद आमजन को शरबत वितरित किया गया। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा को पुनः पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रमुख बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश सचिव राजीव पांडेय एवं मंडल प्रमुख ठाकुर संतोष कुमार सिंह के विशेष आग्रह पर बरेली की चर्चित हस्ती एवं केसर इंटरप्राइजेज (केसर चीनी मिल, बहेड़ी) के डायरेक्टर शरद मिश्रा (राजा साहब) अपनी पत्नी सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भवानी सेना की ओर से रूबी मिश्रा, प्रभजोत कौर, मधु पाठक, आरती तिवारी, पिंकी सक्सेना, रुद्राक्ष श्रीवास्तव, आराध्या एवं गीता मिश्रा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा नवीन सक्सेना, विजय बाबू गुप्ता, राकेश यादव, प्रदीप कश्यप, विश्व प्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, मुकेश चौहान, विजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!