Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

ग्राम पंचायत अग्रास में महज 15 मिनट की बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी।

मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। ग्राम पंचायत अग्रास में महज 15 मिनट की बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। यह सड़क सीधे कब्रिस्तान तक जाती है, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने वाले लोगों सहित आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यूथ कांग्रेस के जिला सचिव गुलफाम अशरफी ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि बरसात शुरू होते ही विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत के साथ-साथ प्रभावी जल निकासी व्यवस्था और नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!