Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

हाइवे पर पिकअप की टक्कर से ठेले वाले की मौत, चालक घायल

फतेहगंज पश्चिमी।रविवार शाम नेशनल हाइवे के स्थानीय बाईपास के सरजू कट के पास बाइक को बचाने के चक्कर में बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर रोड किनारे आ रहे ठेले पर पलटकर गिर गई।हादसे में ठेले वाले युवक की मौत हो गई।जबकि पिकअप चालक घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायल को बारे अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने शब कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।साथ ही क्रेन से पिकअप को सीधा कराकर यातायात सुचारू कर दिया गया।

गांव चितौली निवासी सर्वेश कश्यप(35) हाइवे के पास गांव ठिरिया खेतल में चांट का ठेला लगाते थे।रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह घर लौट रहे थे।हाइवे बाईपास के पश्चिमी सरजू कट के पास पहुंचने पर सामने बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कट पर कस्बा की ओर मुड़ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर ठेले पर गिर गई।हादसे ठेला मालिक सर्वेश और जिला सहारनपुर के देवबंद निवासी पिकअप चालक मुजम्मिल गंभीर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने सर्वेश कश्यप को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।सर्वेश कश्यप चार वहन भाइयों में सबसे बड़ा है।वह अपने पीछे पत्नी सोमवती,6 साल के बेटे राजू को छोड़ गया है।

पुलिस ने टोल की क्रेन से पिकअप को सीधा करके कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। जिसे पुलिस ने तुरंत हटाकर यातायात सामान्य कर दिया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया हाइवे पर हुए हादसे में ठेले मालिक की मौत हो गई है।शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जबकि पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!