Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
टॉप न्यूज़

फतेहगंज पश्चिमी में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

अलविदा की नमाज

फतेहगंज पश्चिमी।पुलिस प्रशासन की सतर्कता और आपसी सहयोग से कस्बा और ग्रामीण अंचल में माह ए रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई।

जानकारी के मुताबिक कस्बा की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद,अजहरी मस्जिद सहित कस्बे की सभी मस्जिदों में अलग अलग समय नमाज अदा की गई।

नमाज के समय मस्जिदों के आस पास थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और चौकी प्रभारी अनूप कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!