Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
क्राइम

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

फतेहगंज पश्चिमी। शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को इलाके एक की युवती ने थाने में तहरीर देकर थाना फरीदपुर के युवक राहुल गुप्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने दर्ज करके आरोपी की तलाश कर दी।

शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।थाना लाकर पूछताछ में आरोपी ने बताया दोनों करीब एक वर्ष से एक मेडिकल कालेज में साथ साथ नौकरी करते थे।युवती खुद को गैर शादी शुदा बता रही थी।बाद में उसे पता चला महिला की पहले से शादी हो चुकी है। दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने उससे अलग होकर दूसरी जगह शादी कर ली। इसीलिए महिला ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पुलिस टीम ने आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!