Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

टिटौली में मोहर्रम जुलूस को लेकर नई परम्परा डालने का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। गांव टिटौली में मोहर्रम के जुलूस के दौरान नई परम्परा डालने को लेकर शुक्रवार को तनाव का माहौल बन गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस एक ही रास्ते से दो बार निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद नई परम्परा डालने से इनकार किया है।

गांव निवासी अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के प्रदेश सह प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में किसी रूट पर जुलूस दोबारा नहीं जाता। शुक्रवार दोपहर बाद जुलूस आयोजकों ने मंदिर से प्राथमिक स्कूल वाले रास्ते पर जुलूस दो बार निकालकर नई परम्परा डाल दी। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार को फोन कर सूचना दी।

पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो नई परम्परा डालने वाले खुरापाती फरार हो गए। बचे लोग जुलूस को इमामबाड़ा की ओर ले गए। आरोप है कि नई परम्परा से दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। जितेन्द्र श्रीवास्तव ने एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा से भी फोन कर शिकायत करने का दावा किया है।

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह स्वयं मौके पर गए थे। जांच में जुलूस को लेकर कोई नई परम्परा नहीं डाली गई। उस मोहल्ले में जुलूस एक दिन पहले रात को गया था। दो परिवार चंदा देने से छूट गए थे। कुछ लोग भीड़ के रूप में उन्हीं दो परिवारों से चंदा लेने गए थे। गांव में किसी तरह का तनाव या रोष नहीं है, शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!