Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराजस्थानराज्यलखनऊलोकल न्यूज़विशाल भंडारा

निर्जला एकादशी पर प्राचीन शिव मंदिर में विशाल अन्नकूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहगंज पश्चिमी। निर्जला एकादशी पारायण के पावन अवसर पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी श्याम सुंदर गुप्ता ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास स्थित प्राचीन प्रकाशी लाला शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन कराया।

कस्बे के व्यापारियों, नगरवासियों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी और हलवे के प्रसाद का ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर स्पर्श गुप्ता (हनी), श्रीमती निर्मला गुप्ता, तुषार अग्रवाल (हनी), संस्कार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, हार्दिक गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, अंशुल सक्सेना, कृष्णपाल, डालचंद, मोहित, देव, विजय कुमार गुप्ता, दीपक गोयल, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश अग्रवाल, अमित गोयल, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, अजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कमल गुप्ता, शशांक गुप्ता (मोनू), सतीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, नगरवासी और ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित इस विशाल भंडारे ने सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!