250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर को गिराकर तेल, कॉपर और केबल चोरी

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के चिटौली अंडरपास निकट साहूकारा मोहल्ला मे सोमवार की रात चोरों ने 250 केवीए विद्युत ट्रांसफाॅर्मर को नीचे गिराकर उसमे से ट्रांसफार्मर ऑयल तथा ट्रांसफार्मर मे लगे अन्य मूल्यवान उपकरण एवं सामग्री चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता रमेश चंद्र ने मौके का निरीक्षण किया।

थाना क्षेत्र मे हाईवे के समीप श्मशान भूमि के पास चिटौली अण्डरपास के निकट साहूकारा मोहल्ला मे स्थित विभाग के अज्ञात असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा 250 केवीए ट्रांसफार्मर को गिराकर उसमें भरा ट्रांसफार्मर ऑयल तथा ट्रांसफार्मर मे लगे अन्य मूल्यवान उपकरण एवं सामग्री चोरी कर ली। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है तथा विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। विद्युत विभाग की अवर अभियंता रमेश चंद्र ने थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।।




