

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे पर वहगुल नदी के पुल के पास बरेली मंडल उप निदेशक गायत्री पांडेय की अगुवाई में पुलिस के सहयोग से मत्स्य टीम ने प्रतिबंधित मैगूर मछली लदा ट्रक पकड़ा है।यह पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थी।ट्रक चालक फरार हो गया।सूचना पर नायब तहसीलदार भी पहुंच गए।मत्स्य विभाग की टीम ने मछली का सैंपल लैब भेजा है।
बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया उनको सूचना मिली प्रतिबंधित मैगूर मछली को ट्रक के द्वारा पश्चिमी बंगाल से हरियाणा के लिए ले जाया जा रहा है।सूचना पर भरोसा करके मत्स्य टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पीछा किया तो तस्कर और चालक ट्रक को हाइवे के बैगुल नदी पुल के पास खड़ा करके भाग गए।ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से करीब20 से 25 कुंतल मछली बरामद की गई।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख है।सूचना पर एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर तहसील दार अरविंद कुमार भी पहुंच गए।टीम ने मछली का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब के लिए भेजा है।ट्रक थाना पर खड़ा कर दिया गया है।अभी रिपोर्ट नहीं लिखी है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।




