भाजपा नेता जतिन चौहान राष्ट्रीय सदस्य खेल मंत्रालय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

फतेहगंज पश्चिमी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, फतेहगंज पश्चिमी में मंगलवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आई छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ व्यायाम शिक्षक श्री मुकेश कुमार, व्यायाम शिक्षिका सोनी रानी, खेल शिक्षिका मीनाक्षी त्रिपाठी, सिमरन कुमारी यादव, देवेंद्री तथा जतिन चौहान (राष्ट्रीय सदस्य, खेल मंत्रालय भारत सरकार) सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
खेल शिक्षिका मीनाक्षी त्रिपाठी एवं रचना ने सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, योगासन और शॉटपुट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, फतेहगंज पश्चिमी के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय परिसर में पूरे दिन खेलों को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।


