Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमग्राम कुरतराटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी कुरतरा में सरकारी जमीन से नहीं हट रहा अवैध कब्जा

फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के मामले में तहसील प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के निर्देश के बाद भी पूरे कब्जे नहीं हटाए गए हैं। प्रशासन मामूली कार्रवाई दिखाकर मामला निस्तारित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने इसका विरोध किया है।

गांव निवासी दर्जन भर से अधिक पशुपालकों ने अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से प्रधान सगीर हुसैन समेत कई दबंगों द्वारा खाद के गड्ढों की सरकारी भूमि पर निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत पर अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को यह आदेश तहसील मीरगंज पहुंचा।

शिकायतकर्ता डालचंद दिवाकर, राकेश कुमार, चोखेलाल, जयदेव गंगवार आदि का कहना है कि पूर्व में तहसील के निर्देश पर प्रधान सगीर हुसैन ने अपने भवन के आगे सीसी रोड जरूर तोड़ी थी, लेकिन मलबा नहीं हटाया। अन्य कब्जेदारों के कब्जे जस के तस हैं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन पूर्व की मामूली कार्रवाई के आधार पर ही उनकी सहमति लेकर अपर मुख्य सचिव के आदेश का निस्तारण करना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे अवैध कब्जे नहीं हटेंगे, तब तक वे सहमति नहीं देंगे।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पशुपालकों को उसका लाभ दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!