Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

नामकरण संस्कार से पहले युवक को हिरासत में ले गई पुलिस, मेहमान लौटे मायूस

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नामकरण संस्कार शुरू होने से ठीक पहले पीलीभीत पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर चली गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई के कारण नामकरण संस्कार नहीं हो सका और दूर-दराज से आए मेहमान बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सुरजीत की ससुराल पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में है। बताया जा रहा है कि सुरजीत का साला एक युवती को लेकर फरार हो गया है। इस मामले की जांच कर रही जहानाबाद पुलिस को आशंका थी कि बहनोई होने के नाते सुरजीत को उसके ठिकाने की जानकारी हो सकती है।

इसी संदेह के आधार पर बुधवार को जहानाबाद पुलिस की टीम फतेहगंज पश्चिमी पहुंची और सुरजीत को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी वारंट के कार्रवाई की, जिससे परिवार का नामकरण संस्कार बीच में ही रुक गया और पूरे कार्यक्रम की खुशियां फीकी पड़ गईं।

परिजनों ने मामले की शिकायत फोन पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से करते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही यूपी-112 को भी सूचना देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!