Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान ने माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, सकुशल यात्रा की कामना की!

फतेहगंज पश्चिमी। सावन माह की धार्मिक आस्था और शिवभक्ति के बीच शुक्रवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी नई बस्ती से दर्जनों शिवभक्त बाबा बर्फानी के पवित्र धाम अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बाबा बर्फानी की जय” के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा पर रवाना होने से पहले भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान ने अपने आवास पर सभी श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बाबा अमरनाथ के जयकारे लगाते हुए सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की तथा शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ के पावन दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा पूर्ण कर अगले रविवार को वापस लौटेंगे।

इस अवसर पर यात्रा में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में राजकुमार राठौर, वीरेंद्र राठौर, जयप्रकाश राठौर, महेंद्र राठौर, विश्वास राठौर सहित अन्य शिवभक्त उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!