खिलाड़ियों को मिला नया मैदान, 14-15 अगस्त को ओपन स्टेट चैंपियनशिप; 1000 युवाओं को नौकरी दिलाने का संकल्प
चैंपियनशिप मीरगंज विधानसभा के इतिहास में पहली बार

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए भाजपा नेता जतिन चौहान ने फतेहगंज पश्चिमी में एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने खुद मैदान में उतरकर मिट्टी डलवाई और स्वयं रोलर चलाकर उबड़-खाबड़ खेल मैदान का समतलीकरण किया, जिससे खिलाड़ी बिना किसी चोट के डर के अभ्यास कर सकें।

इस नए तैयार मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त (सुबह 8:00 बजे से) और 15 अगस्त तक राज्य चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही, भाजपा नेता जतिन चौहान ने क्षेत्र के 1,000 युवाओं को खेल कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत अच्छी नौकरी दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों या बेहतर मैदान के अभाव में युवाओं की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए, उन्हें सुरक्षित माहौल और बेहतर अवसर देना प्राथमिकता है। जतिन चौहान की इस जमीनी पहल और संकल्प का स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।




