नदी पार कर रहा युवक कुंडे में डूबा,एसडीआरएफ टीम नदी की खाक छान रही है।

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को अपने दोस्त के साथ घूमने गया युवक की नदी पार करते समय नदी में डूब गया।काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश नहीं कर पाए है।सूचना पर पुलिस और राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंच गए है।दोपहर से फायर विग्रेड टीम लगी है।जबकि एसडीआरएफ टीम अभी पहुंची है

जानकारी के मुताबिक गांव उनासी निवासी 30 वर्षीय अजय सोनकर कस्बा के मोहल्ला नौगमा निवासी अपने दोस्त राम भजन मौर्य के साथ ठिरिया खेतल के पास वह रही वहगुल नदी की तरफ घूमने गया था।पिता श्याम सिंह ने बताया अचानक दोनो ने नदी के पार जाने का निर्णय ले लिया।नदी पार करते समय अजय सोनकर अचानक कुंडे में चला गया।डूबने लगा तो रामभजन ने बचाने का प्रयास किया।लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया।सूचना पर परिजन के साथ गांव भीड़ जमा हो गई।गांव के तैराक और गोताखोर ने काफी तलाश किया।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार और राजस्व लेखपाल पहुंच गए।फायर विग्रेड कर्मचारी भी पहुंच गए।जब स्थानीय गोताखोर और फायर विग्रेड के द्वारा मशक्कत करने पर अजय सोनकर को तलाश नहीं हो सकी।तब थाना प्रभारी निरक्षक प्रवीन कुमार ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया है। टीम के द्वारा तलाश की जा रही है।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया युवक की तलाश जारी है।





