Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paper

हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

 

फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के कस्बा व कोतवाली मिलक क्षेत्र निवासी राजवीर किसी काम से बाइक द्वारा बरेली जा रहे थे। जब वह फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित गांव पट्टी के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल राजवीर को प्राथमिक उपचार के लिए बरेली के अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!