गांव धनतिया में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में चले लाठी डंडे

फतेहगंज पश्चिमी।रविवार देर रात गांव धनतिया में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में चले लाठी डंडों से दोनो पक्षों से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर सोमवार देर शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक गांव धनतिया निवासी असद खां और शकूर खां के बीच आवासीय जमीन बनाने को लेकर विवाद चल रहा है।रविवार देर रात एक पक्ष जमीन का निर्माण करने लगा।दूसरे पक्ष ने जिसका विरोध कर दिया। देखते देखते दोनो पक्षों के बीच लाठी डंडों चलने लगे।जिससे असद खान और बरिसा घायल हो गए। एक पक्ष बरिसा ने हैदर,सोहिल,इमरान के खिलाफ और दूसरे पक्ष के असद खान ने शकूर,जुबैद, जहूर के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने घायलों को मेडिकल को भेजने के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दी है।थाना प्रभारी प्रयाग राज सिंह ने बताया रविवार देर रात जमीन के विवाद के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था।रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।




