
फतेहगंज पश्चिमी। शराब के नशे में धुत रहने वाले पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से दो बार निकाल दिया।पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला भिटौरा रेलवे स्टेशन निवासी सुभाष वर्मा ने अपनी बेटी पूजा की शादी 7 वर्ष पूर्व बदायूँ के कस्बा विल्सी निवासी अमित वर्मा से की थी।कुछ दिन ठीक ठाक चलने के बाद शराब के नशे का लती पति अमित वर्मा पूजा के साथ मारपीट करने लगा।मारपीट करने से पूजा का गर्भ भी गिर गया।काफी समझाने के बाद भी जब नहीं सुधरे तो सुभाष वर्मा पूजा को अपने घर ले आए।रिपोर्ट भी दर्ज कराई।लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने दोनो पक्षों के बीच समझौता कर दिया।जिससे पूजा दुबारा अपनी सुसराल में आ गई।करीब 3 साल तक सब ठीक चलने के बाद पति अमित वर्मा,देवर सुमित वर्मा,ससुर महेंद्रपाल वर्मा, नन्द निशी वर्मा आदि ने मारपीट करना शुरू कर दी।जिस पर सुभाष वर्मा अपनी बेटी पूजा को अपने घर मायके में ले आए।पुलिस ने सुभाष वर्मा की तहरीर पर चारों के खिलाफ घरेलू हिंसा रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज की है।



