Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperविशाल भंडारा

हनुमान जयंती पर शनि देव एवं बालाजी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर फतेहगंज पश्चिमी की साप्ताहिक मेन मार्केट स्थित प्राचीन शनि देव एवं बालाजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ अन्नपूर्णा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पूरे क्षेत्र में भक्ति-भाव का वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन एवं हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

भंडारे के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक सुनील कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उनके साथ अमित गोयल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, नितिन गुप्ता, रिंकू गुप्ता, पंकज शर्मा, संजीव शर्मा, मुदित प्रताप सिंह, जगदीश गंगवार (मेडिकल स्टोर), प्रेमपाल गंगवार, मयंक गंगवार, गौरव गंगवार सहित समस्त श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!