Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperयूपी

भाजपा नेता जतिन चौहान ने पीसीएस अधिकारी डिप्टी जेलर बन्ने पर मित्र को दी बधाई

प्रथम प्रयास में UPPCS परीक्षा पास कर बने डिप्टी जेलर, जतिन चौहान ने दी बधाई

 

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।

क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि भिटौरा एवं फतेहगंज पश्चिमी से जुड़े युवा अमित कुमार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जिला सलाहकार (खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाड़ी जतिन चौहान ने अपने प्रिय मित्र अमित कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमित कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

जतिन चौहान ने अपने मित्र की इस उपलब्धि की खुशी में पूरे बरेली क्षेत्र का भ्रमण किया तथा लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी अमित कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि अमित कुमार ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे भिटौरा और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

अंत में जतिन चौहान ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि वे देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!