Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paper

गोतारा में रामगंगा पूजन, कटान रोकने के लिए 2.04 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

 

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। ग्राम पंचायत गोतारा के निकट बहने वाली रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से हर वर्ष गांव में कटान की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।
बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, ग्राम प्रधान पंकज गंगवार, जिला पंचायत प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में रामगंगा नदी का विधिवत पूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि गांव को कटान से बचाने के लिए नदी किनारे पत्थरों से मजबूत बांध (पिचिंग कार्य) बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा 2 करोड़ 4 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।
ग्राम प्रधान पंकज गंगवार ने कहा कि वर्षों से कटान की समस्या से ग्रामीण परेशान थे, लेकिन अब इस परियोजना के शुरू होने से गांव को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सरकार और प्रशासन के इस निर्णय पर संतोष व्यक्त किया और कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।
पूजन के दौरान ग्रामीणों ने नदी की आरती उतारी और क्षेत्र की सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!