Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperलोकल न्यूज़

बरेली में भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत, कई घायल

बरेली । जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्थित बड़े बाईपास ( परधोली तिराहा) पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो की सड़क किनारे खड़े एक क्षतिग्रस्त टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसाइतना भयंकर था कि बोलेरो के पीछे आ रही एक बाइक भी उसमें जा घुसी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचनामिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के एसपी सिटी मानुष पारिक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!