Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिलखनऊलोकल न्यूज़

भरोसे में लेकर युवती की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल, आरोपी हिरासत में

फतेहगंज पश्चिमी।इलाके के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही युवक पर भरोसे में लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैक मेल करने की धमकी देकर धन वसूली करने और अगली बार धन नहीं देने पर उसे वायरल करने का आरोप लगाया है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी पीड़त माहिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहले गांव के ही एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी।इसी दौरान युवक ने उसे भरोसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान नहाते समय उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो बना ली थी।कुछ दिनों पहले से जब युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया।तब आरोपी वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उससे धन मांगने लगा।पति से रिश्ते टूटने के डर से उसने आरोपी को 10 हजार रुपए भी एक बार दिए।कुछ दिन बाद युवक उसे दी ब्लैकमेल करके उससे धन मांगने लगा।जिस महिला ने अपने भविष्य की चिंता नहीं करते हुए रविवार को आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।सोमवार को पुलिस आरोपी को हिरासत में भी लेकर उससे पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया जांच पड़ताल और हिरासत में आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है।आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करके युवक को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!