नेशनल हाईवे पर दौड़ रही अवैध खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, चालक फरार
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को एसडीएम ने नेशनल हाइवे पर दौड़ रहा खनन माफिया का ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर पुलिस को सौंपा।पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर उसे किया सीज।हालांकि खनन माफिया भट्टे की परमिशन होने का दावा कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह को एसडीएम निधि शुक्ला बरेली से मीरगंज जा रही थी।नेशनल हाइवे पर गांव ठिरिया के पास एक खनन माफिया का रेत भरा ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ रहा था।एसडीएम के निर्देश पर उनके चालक ने गाड़ी ट्रैक्टर के आगे लगाकर उसे रोक लिया।चालक फरार हो गया।एसडीएम ने थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को फोन करके पुलिस बल बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कराकर थाना पर खड़ा करा दिया।खनन माफिया भट्टे की परमिशन का दावा करके उसे छुड़ाने की जुगत में लगा रहा।लेकिन सफल नहीं हो पाया।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया एसडीएम के निर्देश पर खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर खनन की कार्यवाही की गई है।



