Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भाजपा नेता जतिन चौहान ने किया वृक्षारोपण, 10 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फतेहगंज पश्चिमी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा नेता एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सदस्य जतिन चौहान ने 10 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी त्रिपाठी, अध्यापिका यासमीन तथा छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर जतिन चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। साथ ही वर्षा चक्र को संतुलित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

 

प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी त्रिपाठी ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। अध्यापिका यासमीन ने छात्राओं के साथ पौधारोपण कर उन्हें पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अन्य स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!