अवकाश के दिनों जनगणना कार्य करने पे उपार्जित अवकाश की मांग
जनगणना ड्यूटी से हेड इंचार्ज को ड्यूटी मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार

बरेली – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में बी एस ए विनीता सिंह से मुलाकात की,ज्ञापन दिया, ज्ञापन मे इंचार्ज प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक को जनगणना-मकानगणना से स्कूल और छात्र हित में ड्यूटी से मुक्त किया जाए, साथ ही अवकाश के दिनों में जनगणना के साथ अन्य कार्य लेने पर उपार्जित अवकाश दिए जाए, तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शिक्षकों की ही ड्यूटी लगातार अवकाश रविवार के दिन लगाई जा रही है जिससे एक असंतोष की स्थिति उत्पन्न होने लगी है इसी लिए अब शिक्षकों से ये कार्य न लिया जाए तथा जनगणना के कार्य में 100% शिक्षक लगा दिए हैं इसी लिए पूरा भार बेसिक शिक्षा विभाग पर ही है राहत हेतु अन्य विभाग के कर्मचारियों की भी लगाई जाए,
बी एस ए विनीता सिंह ने पूरी बात सुनी और अपने स्तर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ ही कहा कि स्कूल में छात्र नामांकन मे वृद्धि, डी बी टी शत प्रतिशत करने, आई सी टी लैब स्मार्ट क्लास समय सारिणी के अनुसार नियमित संचालित हो, और सभी स्कूल निपुण हो इस पर हम सभी मिलकर कार्य करे, जिससे अपना जनपद अग्रणी जनपद बन सके,
जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्य कारिणी जिला मंत्री बलबीर सिंह मांडलिक मंत्री के सी पटेल जिला कोषाध्यक्ष योगेश गंगवार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस हेतु कार्य और सहयोग का आश्वासन दिया और कहा पूरे जनपद में मैसेज करेंगे जिससे सभी शिक्षक इस पर कार्य करे,
प्रतिनिधि मंडल अन्य पदाधिकारी मनोज गंगवार, विजेन्द्र गुर्जर, सौरभ गंगवार, प्रमोद गंगवार, तपन सिंह मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



