दूसरे दिन नदी में डूबे बच्चे का शब एसडीआरएफ टीम ने किया बरामद
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए।चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया।जबकि चौथे बच्चे प्रवीन कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई।दूसरे दिन सोमवार को पुलिस की मदद से एसडीआरएफ टीम ने 3 किलोमीटर दूरी से शब को बरामद कर लिया।पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को गांव रहपुरा जागीर निवासी करीब 10,12 वर्ष के चार बच्चे प्रवीन कुमार,दीपक,बॉबी,और विपिन अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बेगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे।दोपहर के बाद करीब 3 बजे जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में डूबने लगे।चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहा कई ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक और उसके सगे भाई विपिन,गांव के बॉबी को बचा लिया।जबकि प्रवीन कुमार (12) नदी में वह गया।स्थानीय गोताखोर जब नहीं तलाश पाए तो पुलिस के आग्रह पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने एसडीआरएफ टीम बुलाई।देर रात तक टीम को प्रवीन को नहीं तलाश पाई।सोमवार सुबह करीब चार घंटे मशक्कत करने के बाद घटना स्थल से करीब 3 किमी दूर टीम ने प्रवीन कुमार के शब को बरामद कर लिया।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नन्हे लाल पांच बच्चों में प्रवीन सबसे छोटा है। मां ऊषा देवी का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।




