Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीलखनऊलोकल न्यूज़

पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी राहत, इंटर्नशिप भत्ता अब 12 हजार रुपये प्रतिमाह

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के 300 छात्रों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु चिकित्सा के छात्रों को बड़ी सौगात देते हुए इंटर्नशिप भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के पशु चिकित्सा छात्रों को 4 हजार रुपये के बजाय 12 हजार रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पशुपालन विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रदेश में संचालित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार का मानना है कि पशुपालन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है और पशु चिकित्सकों की जिम्मेदारी भी लगातार बढ़ रही है।

तीन विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलेगा लाभ

यह बढ़ा हुआ इंटर्नशिप भत्ता प्रदेश के प्रमुख पशु चिकित्सा संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को दिया जाएगा। इनमें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ

के छात्र शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक इस फैसले से करीब 300 छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रस्ताव लागू होने पर सरकार पर लगभग 4.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

छात्रों का बढ़ेगा मनोबल

सरकार का कहना है कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश के पशु चिकित्सा छात्रों को काफी कम इंटर्नशिप भत्ता मिल रहा था। अब 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ कार्य कर सकेंगे।

पशुपालन को बढ़ावा देने की तैयारी

प्रेस नोट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पशुधन और पशु संपदा के मामले में देश के बड़े राज्यों में शामिल है। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, नस्ल सुधार और बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है।

सरकार के इस फैसले को पशु चिकित्सा शिक्षा और पशुपालन क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!