Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्य

रहपुरा अंडरपास के पास 72 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की कार्रवाई, सप्लायर फरार

फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने रविवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप निरीक्षक आदेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुरा अंडरपास के पास रबड़ फैक्ट्री मैदान में कुछ लोग स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मो. आलम पुत्र कल्लू मिस्त्री निवासी अहमद नगर नई बस्ती से 25 ग्राम तथा मो. सैफ पुत्र अनीस अहमद उर्फ पिन्जी निवासी भोले नगर से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को कम दामों पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे। आरोपी सैफ ने पुलिस को बताया कि वह नई बस्ती निवासी जमीर अहमद से स्मैक खरीदकर लाता था। पुलिस ने जमीर अहमद को वांछित घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0161/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. सैफ के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी जमीर अहमद पर भी पूर्व में कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विक्की सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!