Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात महिला का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर अप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार जन साधारण एक्सप्रेस के गार्ड ने दोपहर करीब 1:30 बजे रेलवे पोल संख्या 1333/27 और 1333/29 के बीच ट्रैक किनारे महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर रमेश चंद्रा को दी गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। महिला ने काले रंग का बुरखा, फूलदार कुर्ता और काली सलवार पहन रखी थी। पैरों में बिछिया भी मिली है। पहनावे के आधार पर प्रथम दृष्टया महिला मुस्लिम समुदाय की लग रही है, हालांकि उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला किसी चलती ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजने के साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!