Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में 1200 पौधों का रोपण, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहगंज पश्चिमी में विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संचित शर्मा सहित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के तहत कुल 1200 पौधे लगाए गए। इनमें से 222 पौधों का रोपण सीएचसी परिसर में किया गया, जबकि शेष पौधे क्षेत्र के विभिन्न सब सेंटरों एवं एपीएचसी (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) में लगाए गए। इस दौरान मुख्य रूप से अमरूद, सहजन, अर्जुन एवं शीशम के पौधे रोपे गए।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संचित शर्मा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!