Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

सब्जी मंडी में दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने पीटा।  

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे की सब्जी मंडी, जामा मस्जिद के पास दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने जमकर पीटा, और दुकान में की तोड़फोड़। जानकारी के अनुसार शबीना पत्नी रब्बानी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिम ने बताया कि उनका बेटा फैजुल सब्जी मंडी में जमा मस्जिद के पास एक दुकान पर काम कर रहा था। कभी अचानक शकिर, फईम, इरफान,आमन व अदनान और तीन अज्ञात लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर उनके बेटे फैजुल के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे और बेल्टों से बुरी तरीके से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। और उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले सभी दबंग लोग स्मैक तस्कर के गुंडे हैं आए दिन बस्ती में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। पीड़ित फैजुल की मां शबीना ने थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले दबंग लड़कों को पड़कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

उधर दुकानदार रईस अहमद ने भी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान में कुछ दबंग लड़कों ने उनकी दुकान पर काम सीख रहे फैजुल के साथ मारपीट की और उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की जिससे उनकी दुकान पर रखा सारा सामान खराब हो गया और टूट गया। जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने भी दबंग लड़कों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!