राष्ट्रीय खेल संघ में सदस्य बनने पर जतिन चौहान का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
कहा— प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिलाएंगे सही मंच, बरेली की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास

फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के युवा खेल प्रेमी एवं समाजसेवी जतिन चौहान के भारतीय खेल संघ का राष्ट्रीय सदस्य बनने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर सोमवार शाम उनके निज निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जतिन चौहान की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे बरेली जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन से जिले के खिलाड़ियों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

स्वागत से अभिभूत जतिन चौहान ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों के हितों के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है। जो खिलाड़ी जिस स्तर की योग्यता रखता होगा, उसे वहां तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय सदस्य बनने के बाद जतिन चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही अवसर और सहयोग की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो खिलाड़ी जिस स्तर तक पहुंचने की क्षमता रखता होगा, उसे वहां तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करना है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जतिन चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और प्रयासों से बरेली के खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे।




